मलेशिया में शुक्रवार सुबह भूस्खलन की खबर आई। भूस्खलन की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि बिना लाइसेंस वाले एक कैंपसाइट में अपने टेंट में सो रहे बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कुआलालंपुर के बाहरी इलाके के सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है इससे पहले समाचार एजेंसी ने अग्निशमन और बचाव विभाग के हवाले से बताया था कि भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हैं और 50 से ज्यादा लापता हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। तेजी से लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है।
अग्निशमन विभाग के निदेशक नोराजम खमीस ने बताया कि अब तक 31 लोगों को शिविर स्थल से बचाया जा चुका है। भूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर करीब 30 मीटर की ऊंचाई से हुआ। इससे करीब एक एकड़ का इलाका प्रभावित हुआ है।”