जावित्री, जायफल समेत,इन मसाले की मदद से,बनाये गरम मसाला

  गरम मसाला भारतीय भोजन में इस्तेमाल होने वाला एक बेहद अहम मसाला है.वेज हो या नॉनवेज रेसिपी गरम मसाला…
1 Min Read 0 133

 

गरम मसाला भारतीय भोजन में इस्तेमाल होने वाला एक बेहद अहम मसाला है.वेज हो या नॉनवेज रेसिपी गरम मसाला (Garam Masala) सभी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग होता है. गरम मसाला बनाने के लिए ढेर सारे मसालों का उपयोग किया जाता है. अक्सर घरों में बाजार से गरम मसाला खरीदकर लाया जाता है, लेकिन बाजार का गरम मसाला कई बार स्वाद और शुद्धता की कसौटी पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर पाता है. ऐसे में आप अगर घर पर ही गरम मसाला तैयार करना चाहते हैं तो इसे आसानी से बना सकते हैं.गरम मसाला बनाने में उपयोग में आने वाले ज्यादातर मसाले हमारे किचन में आसानी से मिल जाते हैं. गरम मसाला बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और घर पर तैयार करने से इसकी शुद्धता को लेकर मन में कोई संशय नहीं रहता है.

आइए जानते हैं गरम मसाला बनाने…
गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री
जीरा – 1/2 कप
धनिया बीज – 3/4 कप
दालचीनी – 3 इंच टुकड़ा
जावित्री – 2
काली इलायची – 4-5
काली मिर्च – 2 टेबलस्पून
जायफल – 2
सूखी लाल मिर्च – 3-4
हरी इलायची – 3 टी स्पून
सौंफ – 2 टी स्पून
अदरक पाउडर – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 4-5
लौंग – 1 टेबलस्पून
शाह जीरा – 1 टी स्पून
चक्र फूल – 4-5″

बनाने की विधि- आप घर पर गरम मसाला तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कड़ाही में धनिया के बीज डालें और उसे धीमी आंच पर भून लें. जब धनिया में से खुशबू आने लगे तो उसे एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद कड़ाही में जीरा और शाह जीरा डालकर दोनों को भूनें. इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा ही रहने दें. जब जीरा खुशबू देने लगे तो इसे भी एक बर्तन में निकाल लें. अब काली मिर्च और लाल मिर्च लें और इन्हें कुरकुरा होने तक भूनें और फिर एक तरफ निकालकर रख दें.

अब कड़ाही में जायफल, सौंफ, लौंग, हरी इलायची, काली इलायची डालकर सभी को तब तक भूनें जब तक कि मसालों में से भीनी खुशबू न आने लग जाए. इसके बाद इन सभी मसालों को एक बर्तन में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें. जब मसाले ठंडे हो जाएं तो मिक्सर जार लें और उसमें सारे भुने हुए मसाले डाल दें. इसके बाद जार का ढक्कन लगाकर सभी मसालों को महीन पीस लें. अब मसालों के पाउडर को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें अदरक पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. स्वाद और शुद्धता से भरपूर गरम मसाला बनकर तैयार हो गया है. इसे एक एयरटाइट डिब्बे में रखकर स्टोर करें.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *