Bipasha Basu ने, शेयर की अपनी, बेटी की पहली झलक

एक्ट्रेस आलिया भट्टके बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की आज पहली झलक दिखाई है। इस फोटो…
1 Min Read 0 136

एक्ट्रेस आलिया भट्टके बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की आज पहली झलक दिखाई है। इस फोटो में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर देवी को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक साथ सोशल मीडिया पर बेटी देवी की फोटो शेयर की है। लेकिन इस फोटो में देवी का फेस नहीं दिख रहा है। बिपाशा बसु और करण सिंह ने अपनी बेटी का चेहरा सफेद हार्ट से छुपाया हुआ है। इस फोटो पर बिपाशा ने मजेदार कप्शन भी लिखा है बेबी एंजेल को बनाने की रेसिपी।
“1) आप का चौथाई कप
2) मेरा चौथाई कप
3) मां के आशीर्वाद और प्यार का आधा प्याला
4) जादू की टॉपिंग
5) रेनबो की 3 बूंदें,एंजल डस्ट
6) मसाला: स्वाद के अनुसार क्यूटनेस”

बेटी को जन्म- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के 6 साल बाद ये दोनों 12 नवंबर, 2022 को कपल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *