B’day Spl- पति अभिनव शुक्ला से,रुबीना दिलैक का ,बिग बॉस ने, बचाया रिश्ता

  रुबीना दिलैक का आज जन्मदिन है. वह 33 साल की हो गई हैं.रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987…
1 Min Read 0 133

 

रुबीना दिलैक का आज जन्मदिन है. वह 33 साल की हो गई हैं.रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश के खुबसुरत शहर शिमला में हुआ था। रुबीना का जन्म और पालन-पोषण शिमला, हिमाचल प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपाल दिलैक है जो पेशे से एक सर्विसमैन हैं। वह एक लेखक भी हैं और उन्होंने हिंदी में कई किताबें लिखी हैं।

रुबीना टीवी की सबसे पॉपुलर और महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं. उनहोंने टीवी शो ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. फिर बिग बॉस 14 में एंट्री और इसकी विनर बनने से उन्हें पहले ज्यादा फेम मिला.

शो के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि वह और उनके पति अभिनव अलग होने वाले थे.रुबीना दिलैक और अभिनव ने एक-दूसरे को कुछ महीने का वक्त दिया था. लेकिन शो के दौरान दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ीं और इसके बाद से दोनों फिर साथ हैं और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं. इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे के बेहतरी ट्रैवल कंपेनियन भी हैं.

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी साल 21 जून 2018 को हुई थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था. एक इंटरव्यू में अभिनव ने बताया था कि रुबीना से उनकी पहली मुलाकात गणपति पूजा के दौरान एक दोस्त के घर पर हुई थी. अभिनव ने रुबीना को साड़ी में देखा और वहीं उनपर फिदा हो गए. बात तब और आगे बढ़ी जब अभिनव ने रुबीना के एक फोटोशूट पर कमेंट करते हुए कहा कि वह उन्हें उनकी तस्वीरें शूट करने दें.

रुबीना ने बताया कि इस रिलेशनशिप को तय करने में उन्होंने पहले पहल की थी. उन्होंने कहा था,”जैसा आप सोचते हैं, जैसी आप कल्पना करते हैं, ये बिल्कुल वैसा ही है. इसलिए मैं उसे खोना नहीं चाहती थी. हीरे की परख जोहरी को होती है, तो मुझे ये हीरा नहीं खोना था. इसलिए मैंने सोचा कि मुझे बस जाने दो. उसे पकड़ो. और हां, पहले मैंने पहल की थी. रुबीना और अभिनव एक-दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे थे और इसके तीन साल बाद उन्होंने शादी कर ली. शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के ट्रैवल कंपैनियन भी रहे. लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरारें आने शुरू हो गई.

रुबीना और अभिनव ने साल 2020 में साथ में ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लिया और यहां एक टास्क के दौरान खुलासा किया कि दोनों बहुत जल्द तलाक लेने वाले हैं. यह जानकर शो के अन्य कंटेस्टेंट, ऑडियंस और कपल के फैंस हैरान हुए थे. रुबीना और अभिनव ने एक-दूसरे को अपना रिश्ता बचाने के लिए कुछ महीने का वक्त दिया था. बिग बॉस के घर में दोनों ने साथ में एक लंबा वक्त बिताया और एक-दूसरे के फिर से करीब आए. दोनों शो में एक-दूसरे के सपोर्ट में भी उतरे. फाइनली दोनों ने अपने अलग होने के फैसले को बदल दिया. शो में दोनों ने साथ में वैलेनटाइन डे भी सेलिब्रेट किया. रुबीना शो की विनर बनीं.शो जीतने के बाद रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ में काम किया. दोनों काफी क्लोज हुए फिर से अपनी पुरानी लाइफ में लौट गए.अभिनव और रुबीना दोनों एक-दूसरे के ट्रैवल कंपैनियन भी हैं. गोवा हो या दुबई दोनों साथ ने शो बाहर आने के बाद कई लोकेशंस पर साथ ट्रैवल करते आ रहे हैं. दोनों वेकेशन को खूब एन्जॉय करते हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *