आत्मविश्वास किसी भी इंसान को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है. ऐसे में अगर आप सफल बनना चाहती हैं या आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देना चाहती हैं तो जरूरी है कि आप खुद पर भरोसा रखें. अपनी आदतों में कुछ अच्छे बदलाव लाएं. वैसे तो महिलाएं मल्टी टास्कर होती हैं और वे बड़ी ही आसानी से एक साथ कई काम को संभाल सकती हैं. ऐसे में अगर वे खुद के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए थोड़ा सा प्रयास करें तो लोग भी उनकी बातों को अधिक तवज्जो देंगे और किसी भी जगह पर आप अपना रुतबे को कायम रख पाएंगी. ऐसे में अगर आप कॉन्फिडेंट लेडी दिखना चाहती हैं तो कुछ आदतों को अपने तौर-तरीकों में जरूर शामिल करें.
इन आदतों को करें फॉलो
सेल्फ केयर को दें प्राइयॉरिटी-आप खुद पर ध्यान दें. आज से ही अपने शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक व नैतिक आधार पर खुद का ख्याल रखना शुरू करें. बता दें कि सेल्फिश होने और सेल्फ केयर में जमीन-आसमान का अंतर है.
पोश्चर का रखें ध्यान-हमेशा अपने स्पाइन को सीधा रखें और गर्दन को उठाकर रहें. ये आपके अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. अगर आप झुककर या दबी-दबी रहती हैं तो इससे आपमें आत्मविश्वास की कमी नज़र आएगी.
बोल्ड होकर बात करें-कोशिश करें कि आप तेज आवाज में बात करें. इसके लिए आप आइने के सामने खड़े होकर अलग-अलग तरीके से बोलने का अभ्यास करके देख सकती हैं. याद रखें कि तेज बोलने का अर्थ चिल्लाकर बोलना नहीं है.
कंफर्ट जोन से बाहर निकलें-खुद को चुनौतियां दें और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का प्रयास करती रहें. ऐसा करने से आप नई चीजें सीखेंगी और चीजों का हैंडल करने में नई चुनौतियों का सामना करेंगी. आपका ये तरीका आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी मदद करेगा.
दूसरों के बदले खुद से करें तुलना
खुद को दूसरों की नजरों से नहीं आंकें. बेहतर होगा कि आप खुद की खुद से तुलना करना सीखें. मसलन, आप पहले की तुलना में चीजों को बेहतर तरीके से डील कर रही हैं या नहीं या आपके बात करने का तरीका पहले से बेहतर हुआ या नहीं आदि.
पुरानी गलतियों से डरें नहीं-गलतियां किसी से भी हो सकती है, इसलिए अपनी पुरानी गलतियों से डरने या शर्मिंदगी महसूस करने से बेहतर होगा कि आप खुद पर हंस लें. आप स्ट्रेस होने की बजाय मुस्कुराएं. यकीन मानिए, आप अधिक कॉन्फिडेंट दिखेंगी और बेहतर महसूस करेंगी.”