प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ,छठ पूजा से शुरू की, मन की बात

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 अक्तूबर) को देश के लोगों से 94वीं बार मन की बात की। इस…
1 Min Read 0 29

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 अक्तूबर) को देश के लोगों से 94वीं बार मन की बात की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। साथ ही, कहा कि यह त्योहार एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है।

आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस दौरान क्या-क्या कहा?
शुभकामनाएं-पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।

भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गुजरात में छठ पूजा नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। यह देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं कि विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।

सौर ऊर्जा को बताया सूर्य देव का वरदान-मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सूर्य देव का वरदान है ‘सौर ऊर्जा’। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं।

स्पेस सेक्टर का भी किया जिक्र-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसरो ने नए-नए लॉन्च करके भारत को वैश्विक कमर्शियल बाजार में मजबूत खिलाड़ी के रूप में तैयार किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत को क्रायोजैनिक टेक्नोलॉजी देने से मना कर दिया गया था। भारत ने इस पर खुद काम किया और आज अपनी तकनीक से ही सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है।

सोलर एनर्जी पर गिनाईं उपलब्धियां-पीएम मोदी ने सोलर एनर्जी पर भी देश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी पर पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है। हमने अपने किसान भाइयों के लिए किसान कुसुम योजना शुरू की, जिसके तहत किसान सोलर पंप लगवा रहे हैं। सौर ऊर्जा से अब किसान कमाई भी कर रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के कांचीपुरम से ताल्लुक रखने वाले एक किसान का भी जिक्र किया। इस किसान ने अपने खेत में 10 हॉर्सपॉवर का सोलर पंप सेट लगवाया है।

मोढेरा गांव का भी जिक्र-पीएम मोदी ने मन की बात में गुजरात के मोढेरा गांव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस गांव के लगभग सभी घर अपनी बिजली की जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां के लोग बिजली बेचकर इससे कमाई भी कर रहे हैं। मोढेरा गांव से प्रेरित होकर दूसरे गांव भी खुद को सौर गांवों में बदलने के लिए मुझे पत्र लिख रहे हैं।”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *