जब श्रीदेवी ने, पायलट से कर दी थी, यह डिमांड ,फिर किया , चांद का दीदार

  इस साल 13 अक्तूबर 2022 को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की…
1 Min Read 0 139

 

इस साल 13 अक्तूबर 2022 को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। तमाम बॉलीवुड अदाकाराएं भी इस व्रत को विधि-विधान से रखती हैं। हर साल एक्ट्रेस के करवाचौथ व्रत सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, इस साल कई एक्ट्रेस का पहला करवाचौथ है, जिनमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर के लिए यह व्रत पूरे नियम से रखती थीं।

करवाचौथ से जुड़ा उनका एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी है, आइए जानते हैं…
एक बार श्रीदेवी इस व्रत के दौरान हवाई यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपना व्रत हवाई जहाज में ही खोला था। अपने व्रत को तोड़ने के लिए श्रीदेवी ने पायलट से ऐसी डिमांड कर दी थी, जिसे पूरा करना आसान नहीं था। हालांकि, उस वक्त श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की ऊंचे दर्जे की अदाकारा थीं। उनका अपना रुतबा था। ऐसे में पायलट के लिए उनकी डिमांड अस्वीकार करना संभव नहीं था और आखिरकार एक्ट्रेस की इच्छा पूरी की गई।

दरअसल, उस साल श्रीदेवी और बोनी कपूर मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे और उनकी फ्लाइट रात की थी। यह करवा चौथ का दिन था। ऐसा नियम है कि करवा चौथ पर पति के हाथ से पानी पीकर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। लेकिन, हवाई जहाज से कहीं चांद दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में श्रीदेवी ने विमान के पायलट से हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ने की गुजारिश की, जहां से आसानी से चांद दिख सके। श्रीदेवी की इस गुजारिश को पायलट ने मान लिया और विमान की दिशा बदलकर चांद के दर्शन कराए। इस तरह श्रीदेवी ने चांद का दीदार करने के बाद अपना व्रत खोला।

आपको बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर एक बार फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में थे। तब भी श्रीदेवी ने विदेश में करवाचौथ का व्रत रखा था। आपको बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में निधन हो गया था। अपनी चहेती अदाकार के अचानक निधन से फैंस शोक में डूब गए थे। चार दिन बाद उनका शव भारत आया था और मुंबई में उन्हें लाखों फैंस ने अंतिम विदाई दी थी।”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *