दक्षिण भारतीय मेगा स्टार अभिनेता चिरंजीवी आज 67 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। अभिनेता के बेटे रामचरण भी सिनेमा का सुपरस्टार बन चुके है, आज उन्होंने अपने पिता के बर्थडे पर एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है।पिता-पुत्र की जोड़ी दोस्त सरीखी लग रही है।”
अभिनेता रामचरण ने अपने पिता के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम से उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रामचरण और चिरंजीवी दोनों को ही व्हाइट कलर के कुर्ते में देखा जा सकता है। दोनों स्टार्स मुस्कुराते हुए पोज करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता-पुत्र की बॉन्डिंग देखने लायक है। इस तस्वीर के सा रामचरण ने दिल छू लेने वाला नोट साझा करते हुए लिखा- “दुनिया के सबसे अच्छे डैड को !! जन्मदिन मुबारक हो!””
यूजर्स ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया- रामचरण की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं और कमेंट के जरिए अपने चहेते स्टार चिरंजीवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा-हैप्पी बर्थडे आचार्या, वहीं दूसरे ने लिखा- सुपर अन्ना, हैप्पी बर्थडे मेगास्टार गुरू।