पैरों में चप्पल ,और चेहरे पर मुस्कान, देखें महामहिम मुर्मू का, शपथ समारोह”

हरे लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की संथाली साड़ी। इसे संथाली साड़ी कहा जाता है। ये संथाली साड़ी हैंडलूम यानी…
1 Min Read 0 149

हरे लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की संथाली साड़ी। इसे संथाली साड़ी कहा जाता है। ये संथाली साड़ी हैंडलूम यानी हाथ से बनी होती है। बुनकर रंगीन धागों से साड़ी बनाते है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने के अनुरूप है।  पैरों में चप्पल और विनम्र मुस्कान। कुछ यूं ही शपथ समारोह में नजर आईं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी सीजेआई एनवी रमन्ना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान निवर्तमान रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर देश के कई बड़े नेता, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

शपथ समारोह में जब शामिल होने के लिए द्रौपदी मुर्मू पहुंची तो हॉल में उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। शपथ समारोह से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधी स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया।

शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन स्वीकार करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान तीनों सेना के अफसर मौजूद रहे।

शपथ समारोह में देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी मौजूद रहीं। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के नाम ही देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड दर्ज है। शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने झुककर उनका अभिवादन किया।

शपथ समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तीनों सेनाओं के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राष्ट्रपति सेना के तीनों विंग की मुखिया होती हैं। इस दौरान जल, थल और वायु सेना के प्रमुख और कई बड़े अफसर भी मौजूद रहे।

संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति पूरे काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं। इस दौरान 250 से ज्यादा घुड़सवार राष्ट्रपति के काफिले के साथ रहे। संसद परिसर से राष्ट्रपति भवन तक सड़क के दोनों तरफ सेना के तीनों विंगों के जवान तैनात किए गए थे। जिधर से राष्ट्रपति का काफिला गुजरता, उधर जवान उन्हें सलामी देते। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रहे।

ये राष्ट्रपति की कार है। इसी से वह संसद से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची। ये कार लिमोजीन है और इसका नाम मर्सिडीज मेबैक एस600 पुलमैन गार्ड है। लिमोजीन Mercedes Maybach S600 Pullman Guard की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। यह लिमोजीन अपने शानदार लुक के साथ ही बेहतरीन इंटीरियर और फीचर्स के लिए जानी जाती है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *