आर्मी चीफ ,प्रभु राम ,भारतीय सेना के, ‘जनरल’ बनेंगे

  नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना में भी जनरल की उपाधि दी जा…
1 Min Read 0 139

 

नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना में भी जनरल की उपाधि दी जा रही है। प्रभु राम शर्मा भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के आमंत्रण पर 4 दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं और इस मौके पर उन्हें भारतीय सेना में जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। नेपाल सेना के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि उनके सेना प्रमुख दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

नेपाली समाचार वेबसाइट खबरहब के अनुसार, भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार 10 नवंबर को नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित करेंगे। खबर के अनुसार अपनी भारत यात्रा के दौरान नेपाल आर्मी चीफ भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से तो मुलाकात करेंगे ही साथ में वे भारतीय सेना के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

प्रभु राम शर्मा को इसी साल सितंबर में नेपाल सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है, उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से युद्ध एवं रणनीति में एम फिल की डिग्री ली हुई है। इसके अलावा उन्होंने भारत में सेना के टेक्निकल अधिकारी की ट्रेनिंग भी ली हुई है। 1984 में प्रभु राम शर्मा ने नेपाल सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर कमिशन लिया था और इसी साल वे सेना के जनरल बने हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को नेपाल दौरे के दौरान एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की थी। यह दशकों पुरानी परंपरा है जो दोनों सेनाओं के बीच के मजबूत संबंधों को मजबूत करती है। इस परंपरा की शुरुआत 1950 में हुई थी। जनरल के एम करियप्पा पहले भारतीय थलसेना प्रमुख थे, जिन्हें 1950 में इस उपाधि से सम्मानित किया गया था। जनवरी 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में नेपाली थल सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के मानद जनरल की उपाधि दी थी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *