‘मलखन’ के निधन से ,टूट गए हैं, ‘मनमोहन तिवारी’

छोटे परदे का शो भाभी जी घर पर हैं में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान के अचानक…
1 Min Read 0 83

छोटे परदे का शो भाभी जी घर पर हैं में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान के अचानक निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। कल तक शूटिंग करने वाले दीपेश के यूं दुनिया से चले जाने की खबर से पूरी टीम को तगड़ा झटका लगा है। शो की टीम को यकीन नहीं हो रहा है कि फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहने वाला इंसान अब उनके बीच नहीं है।

इस बीच शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ ने अब दीपेश को लेकर कुछ अहम बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि दीपेश बिल्कुल ठीक थे और कल रात तक उन्होंने शो के लिए शूटिंग की, साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी वह शूटिंग करने वाले थे। उन्होंने कहा, ‘बहुत सोचने वाली बात है कि वह हमारे बीच नहीं है, हमें विश्वास ही नहीं हो रहा। क्योंकि कल रात 9 बजे तक हम साथ में शूट कर रहे थे और आज सुबह 9 बजे दोबारा शूटिंग करनी थी। सुबह-सुबह हमें यह दुखद खबर मिली। हम एकदम टूट गए हैं।

रात में हुई थी आखिरी बार बात-रोहिताश ने बताया कि दीपेश से उनकी आखिरी बार बात रात में शूटिंग के दौरान ही हुई थी। उन्होंने कहा, ‘उनसे आखिरी बार बातचीत रात में ही हुई थी। हमनें कल एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था और आज भी एक वीडियो अपलोड करने का प्लान था। यह भी उसी का आइडिया था। हम खूब हंस रहे थे, मस्ती कर रहे थे, पता ही नहीं था कि ये आदमी कल हमारे बीच नहीं रहेगा।

आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि कोविड के बाद जो हालात बने हैं उसने बहुत सारे लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ा दिया है। हो सकता है वो मानसिक तनाव से गुजर रहा हो। क्या पता कुछ होगी ऐसी चीज कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे…उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसी कोई बात हो तो हमें बोल देना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *