लव स्टोरी-बेल्जियम की लड़की को, भारत के राजू गाइड से, हुआ प्यार

30 वर्षीय पर्यटक गाइड अनंत राजू ने अपनी 27 वर्षीय बेल्जियम (Belgium) की प्रेमिका केमिली के साथ शादी कर ली…
1 Min Read 0 83

30 वर्षीय पर्यटक गाइड अनंत राजू ने अपनी 27 वर्षीय बेल्जियम (Belgium) की प्रेमिका केमिली के साथ शादी कर ली है. दोनों ने विरूपाक्षा मन्दिर में हिन्दू रीति रिवाजों के मुताबिक शुक्रवार को शादी की.दोनों कोविड महामारी से ठीक पहले हम्पी में मिले थे. जब केमिली (Camille) अपने परिवार के साथ हम्पी घूमने आई थी. अनंत राजू ने न सिर्फ उसे शहर घुमाया और इतिहास से जुड़ी जानकारी दी बल्कि अच्छे होटल में उनके रहने की व्यवस्था भी की.

केमिली अपने परिवार के साथ बेल्जियम लौटीं लेकिन सोशल मीडिया के ज़रीए दोनों एक दूसरे से सम्पर्क मे रहे. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ती गई. दोनों ने अपने परिवार को शादी की इच्छा जताई जिसे दोनों ही परिवार ने मान लिया.कोविड के रेस्ट्रिक्शन्स की वजह से केमिली भारत नहीं आ पा रही थी, लेकिन जब रिस्ट्रिक्शन हटे तो केमिली हाल ही में हम्पी आई. और हिंदू रीति रिवीज के अनुसार ने दोनों ने शादी कर ली.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *