CBSE Result – तान्या सिंह को मिले ,परफेक्ट 500, युवाक्षी को भी, पूरे अंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं क्लास की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। CBSE 12th…
1 Min Read 0 37

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं क्लास की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। CBSE 12th में 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। सीबीएसई ने बताया कि लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। CBSE 12वीं का जब रिजल्ट घोषित हुआ तो टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियों का ही दबदबा दिखा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तान्या सिंह (Tanya Singh) ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप पोजिशन पर जगह बनाई है। वहीं, नोएडा के अमेटी स्कूल की युवाक्षी विग ने भी 500 में 500 नंबर हासिल किए हैं।

लड़कों को लड़कियों ने फिर से पछाड़ा- सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की परीक्षा में 94.54% लड़कियां और 91.25% लड़के पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने दिल की सुनें और जिन सब्जेक्ट में उनकी गहरी रुचि हो, उन्हीं विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इन छात्रों की दृढ़ता और उनका समपर्ण सराहनीय है। उन्होंने परीक्षाओं की तैयारियां ऐसे समय में की जब पूरी मानवता विशाल चुनौती का सामना कर रही थी और इसके बावजूद उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन छात्रों का भी उत्साहवर्धन किया, जो परीक्षा परिणामों से खुश नहीं हैं। ऐसे छात्रों के लिए उन्होंने कहा कि एक परीक्षा उनके जीवन की व्याख्या नहीं कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में उन्हें और सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। प्रधानमंत्री ने इस साल के वार्षिक ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम का वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने इम्तिहान के विभिन्न आयामों पर चर्चा की थी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *