2024 में हर घर तिरंगा अभियान, पीएम मोदी आज ,जनसभा को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बढ़ाने…
1 Min Read 0 28

भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बढ़ाने और जन-जन को भाजपा से जोड़ने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ समेत कई अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली जीत का श्रेय मोदी सरकार की गरीबों के लिए कल्याणकारी प्रयासों को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे

इसके अलावा तेलंगाना के राजनीतिक हालात पर भी पार्टी बयान जारी करेगी। उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ लोगों को साथ लाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के 30 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

मोदी आज विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी इस रैली से 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। दो दिवसीय भाजपा कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को हैदराबाद पहुुंचे पीएम मोदी रविवार शाम को जनता के बीच जाएंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में अपने उद्घाट भाषण में नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के उत्साह में विपक्ष देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। ये लोग सरकार के अच्छे कदमों व कल्याणकारी योजनाओं का भी विरोध सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन्हें मोदी का विरोध करना है।ये पार्टियां सिर्फ यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकारी कार्यक्रम विनाशकारी हैं। जबकि भाजपा गरीबों को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। विपक्षी दल सिर्फ अपने परिवारों को मजबूत कर रहे और पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

सुशासन के आठ वर्षों लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए नड्डा ने कहा, एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिल रही जीत पीएम मोदी की कल्याणकारी नीतियों का नतीजा है।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *