इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर विश्वभर से योग करते हुए लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास भी योग दिवस की पूर्व संध्या पर एक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भारतीयों के अलावा अमेरिकी नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। वहीं पाकिस्तान के लाहौर में मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहनकर योग किया गया।
ITBP जवानों ने भी किया योगाभ्यास – योग दिवस के मौके पर ITBP जवानों ने भी योग किया। छत्तीसगढ़, असम और सिक्किम के जवान सूर्य नमस्कार करते हुए दिखाई दिए। जवानों ने इस मौके के लिए एक गीत भी तैयार किया है। हिमाचल प्रदेश में तो जवान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर योग करते दिखाई दिए। लद्दाख में जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योग किया। वहीं सिक्किम में जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया।
यूपी में योगाभ्यास- यूपी में योग दिवस के मौके पर 75 हजार जगहों पर योगाभ्यास किया गया। इसमें वाराणसी में 85 गंगा घाटों पर योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए जलयोग किया। इसके अलावा अयोध्या, सहारनपुर, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज, झांसी, जौनपुर, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर लोग योगाभ्यास करते दिखे।
Himachal Pradesh | Central Ski Team of Indo-Tibetan Border Police (ITBP) participate in #InternationalDayofYoga celebrations, at Rohtang Pass at an altitude of 14,000 ft in snow. pic.twitter.com/7O9Usr48Da
— ANI (@ANI) June 21, 2022