फैमली हर किसी के जिंदगी का अहम हिस्सा होती है. लोग अक्सर अपने परिवार की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. वहीं परिवार के लोग भी जीवन के हर सुख और दुख में एक-दूसरे के साथ डट कर खड़े नजर आते हैं. हालांकि कुछ लोगों का परिवार काफी छोटा होता है, तो कुछ लोग ज्वाइंट फैमली में रहना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ज्वाइंट फैमली में रहने के फायदों से वाकिफ हैं.
दरअसल कुछ लोगों के अनुसार ज्वाइंट फैमली (Joint family) की तुलना में छोटे परिवार के लोग ज्यादा सुखी रहते हैं. हालांकि ज्वाइंट फैमली के विषय में ये धारणा बिल्कुल गलत है. बेशक बड़े परिवार में रहने से लोगों के बीच नोंक-झोंक होती रहती है. मगर, ज्वाइंट फैमली में रहने के अपने कई फायदे भी हैं.
तो आइए जानते हैं ज्वाइंट फैमली में रहने के कुछ फायदों के बारे में.
ज्वाइंट फैमली में रहने से लोग एक-दूसरे की देखा-देखी अपनी फैमली वैल्यूज को निभाना जारी रखते हैं. साथ ही बड़े और बच्चे एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रोज कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हैं.”
वर्किंग कपल्स के लिए सपोर्ट: ज्यादातर वर्किंग कपल्स के लिए घर और बच्चों की देखभाल करना सबसे बड़ी समस्या होती है. वहीं ज्वाइंट फैमली में रहने से आपको ऑफिस जाते समय बच्चे की केयर और घर की बिल्कुल चिंता नहीं होती है और आप आसानी से अपने काम पर फुल फोकस कर पाते हैं.
सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा: ज्वाइंट फैमली में रहने से आपको एक तरह की सोशल और इकोलॉमिक सिक्योरिटी भी मिलती है. जरूरत पड़ने पर आप बिना किसी हिचक के अपने परिवार के सदस्यों से तुंरत सहायता मांग सकते हैं. वहीं परिवार के सभी सदस्य भी हमेशा एक-दूसरे की मदद को तत्पर रहते हैं.
कम रहता है काम: परिवार में लोग बढ़ने से काम का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाता है. घर का जो काम आपको अकेले करना पड़ सकता हैं, ज्वाइंट फैमली में वही काम सभी लोग मिल-जुल कर खत्म कर लेते हैं. साथ ही घर की जिम्मेदारियां भी सब आपस में बांट लेते हैं.
हर ओकेजन होगा यादगार- ज्वाइंट फैमली में बर्थडे पार्टी से लेकर हर छोटा-बड़ा फंक्शन किसी त्योहार से कम नहीं लगता है. साथ ही घर के बच्चे, बड़े और बूढ़े हर ओकेजन को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और सभी साथ में जश्न मनाते हुए हर मौके को यादगार बना देते हैं.”
सेलेब्स से ले सकते हैं प्रेरणा-फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे ज्वाइंट फैमली में ही रहना पसंद करते हैं. कपूर फैमली से लेकर बच्चन परिवार, गोविंदा, अनिल कपूर और शत्रुघन सिन्हा जैसे सितारे अक्सर ज्वाइंट फैमली में रहने को ही तव्वजो देते नजर आते हैं.