रूस के सैनिक स्कूल में गाया गया ‘ऐ वतन ऐ वतन

जब अपने वतन का गाना किसी दूसरे देश में गाते हुए देखने को मिले तो वाकई ये गर्व की बात…
1 Min Read 0 98

जब अपने वतन का गाना किसी दूसरे देश में गाते हुए देखने को मिले तो वाकई ये गर्व की बात है। ऐसा ही कुछ रूस के सैनिक स्कूल में देखने को मिला , वतन से प्यार करने वाले लोग अपने देशभक्ति गानोंं को विदेशी जमीं पर बजता देखकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं।

जहां दुनिया की सबसे कीमती चीज वतनपरस्ती है वहीं वतनपरस्ती के गाने इस भाव को उभारने में मदद करने वाला सबसे बड़ा जरिया है। जी हां, भारतीय फिल्मों के देशभक्ति गाने अब बॉर्डर के उस पर विदेशों की शान बनने लगे हैं। हाल ही में केसरिया फिल्म का गाना तेरी मिट्टी..बलूचिस्तान में शान से गाया गया तो अब फिल्म शहीद का फेमस गाना ऐ वतन ऐ वतन रूस के सैनिक स्कूल में बजा ।

इस वीडियो को बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जब शेयर किया तो लोग देशभक्ति के भाव से विभोरहो गए और रूस एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में लोगों को नजर आया।

अनुपम खेर ने लिखा – शहीद फिल्म का ये गाना हमेशा से मेरा सबसे पसंदीदा देशभक्ति गीत रहा है। ये देखकर रोमांच हुआ कि रूस के सैनिक स्कूल में कैडेट इसे सुबह की असेंबली के दौरान गा रहे हैं। जय हो और जय हिंद।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इस वीडियो को अब तक साढ़े छह लाख लोग इसे पसंद कर चुके हैं। और काफी कमेंट्स भी आ  रहे हैं। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने वीडियो देखकर कमेंट किया है – अविश्वनीय।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *