1. शरीर में पानी की पूर्ति
जब आपको बार-बार प्यास लगती है तो मुलेठी को चूसने से आपके शरीर को 50 प्रतिशत पानी की मात्रा मिलती है, जो हमारे शरीर में पानी से पूर्ति करती है।
गले की समस्या
गले में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो मुलेठी को चूसने से आपको फायदा मिलता है। इससे गला तो ठीक होता है, साथ ही हमारी आवाज भी मधुर बनती है।
कफ के लिए
कफ को दूर करने के लिए मुलेठी को काली मिर्च के साथ सेवन करें। आपकी कफ कम हो जायेगीं और जब आप को सुखी खांसी होती है तब भी मुलेठी फायदेमंद होती है और इससे गले की सूजन भी कम हो जाती है। मुंह में छाले होने पर भी यह बहुत फायदेमंद होती है।
पेट के अल्सर के लिए
मुलेठी पेट के अल्सर को दूर करने के लिए एक औषधि है, मुलेठी के चूर्ण का सेवन करके अपच और एसिडिटी को दूर किया जा सकता है और यह तेजी के साथ अल्सर के घावों को भी भरता है।
शरीर में अंदरूनी चोट से बचाए
यह एक एंटीबायोटिक दवा के रूप में भी काम करता है, जो हमारे शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम है। यह शरीर में अंदरूनी चोट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती