गुजरात -फैक्टरी की दीवार ढही, 12 श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

गुजरात के मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज एक नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत…
1 Min Read 0 143

गुजरात के मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज एक नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई।हादसे में कई के घायल होने की आशंका है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

गुजरात के श्रम व रोजगार मंत्री तथा स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हताहतों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हुई है। मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं, उनके बचाव का काम जारी है।

पीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता- पीएम ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, पीएमओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की सहायता दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *