‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह, का कोरोना से निधन , पीएम मोदी ने शोक जताया

चंडीगढ़ देर रात में भारत के सर्वकालिक महान एथलीट में से एक फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर 91 वर्षीय…
1 Min Read 0 130

चंडीगढ़ देर रात में भारत के सर्वकालिक महान एथलीट में से एक फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर 91 वर्षीय मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ में निधन हो गया. उन्हें पिछले माह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बुधवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी. लेकिन दो दिन पश्चात् ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया. चंडीगढ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में उन्होंने आखरी सांस ली.

देर रात मिल्खा सिंह के देहांत की खबर मिलते ही शोक जताते हुए कई ट्वीट किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत ने ऐसा महान खिलाड़ी खो दिया जिनके जीवन से उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी.
मोदी ने मिल्खा सिंह के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के ह्रदय में विशेष स्थान था. अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे. मैं उनके निधन से आहत हूं.’

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *