जन्मदिन खाश – बेटा’ से ,मिला था ,माधुरी को ,धक-धक, गर्ल का टैग

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ना सिर्फ अपने अभिनय के जानी जाती हैं, बल्कि शानदार डांसर के लिए भी लोगों के…
1 Min Read 0 87

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ना सिर्फ अपने अभिनय के जानी जाती हैं, बल्कि शानदार डांसर के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में देने वाली बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं।

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई में हुआ था। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वह अभिनेत्री बन गयी।माधुरी दीक्षित की शादी डा. श्रीराम नेने के साथ हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं- रियान और एरिन नेने। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है।

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मनित किया गया।

माधुरी दीक्षित की प्रसिद्ध फ़िल्में -तेज़ाब,अबोध, त्रिदेव, राम-लखन,प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रस्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, कानून अपना अपना,बेटा,दिल, राजा, लज्जा, खलनायक,किशन-कन्हैया, घरवाली-बाहरवाली, कोयला, मृत्युदंड, दीवाना मुझसा नहीं,सैलाब,वर्दी,देवदास, आज नचले, गुलाब गैंग, डेढ़ इश्किया

माधुरी से जुडी कुछ रोचक बातें

1- माधुरी दीक्षित ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक अभिनेत्री बनेगी। वह बचपन से ही बेहद पढ़ाकू थीं, और वह एक डॉक्टर बनने की ख्वाइश रखती थीं।

2- माधुरी सिर्फ भारतीयोँ के दिल की धड़कन ही नहीं पाकिस्तानियोँ की भी पसंदीदा हैं। जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो एकपाकिस्तानियोँ ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमे माधुरी दीक्षित दे दो।

3- माधुरी का शुरुआती फ़िल्मी करियर बेहद असफल रहा था, इस दौरान उनपर आलोचकों ने तंज कसते हुए कहा कि वह फिल्म जगत में केवल अपने डांस की वजह से हैं। इसके बाद उन्होंने उन्होंने आलोचकों के मुंंह पर अपनी बाइक-टू-बैक हिट फिल्मों का तमाचा मारकर खुद के अभिनय की काबलियत को भी साबित कर दिया।

4- फिल्म हम आपके हैं कौन के दौरान माधुरी ने सबसे ज्यादा फीस ली थी, तकरीबन तीन करोड़।

5- माधुरी को डाइरेक्टर्स एक्ट्रेस भी कहा जाता हैं। ऐसा फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, की एक निर्देशक का करियर तब तक पूरा नहीं होता जब तक वो दीक्षित के साथ काम ना करे।

6- माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हे 13 बार फिल्मफेयर पुरूस्कार का नामंकन मिला, जिनमे से चार वो जीत चुकीं हैं।

7- माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा इकलौती अभिनेत्री हैं, जिन्हे पंडित बिरजू महाराज द्वारा फिल्म देवदास के गाने के लिए कोरियोग्राफ किया गया।

8- फिल्म साजन के वक्त माधुरी दीक्षित फिल्म अभिनेता संजय दत्त के बेहद करीब आ गयी थी। लेकिन उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका, और बाद में दोनों अलग हो गए।

9- माधुरी दीक्षित कथक नृतय में पूर्ण पारंगत हैं। उन्होंने आठ साल तक कथक की पूर्ण शिक्षा ली है।

10- माधुरी के अभिनय और हुस्न के कायल उनके फैन पूरी दुनिया में हैं। उन्ही में से एक फैन जमशेदपुर का है, जिसने एक कैलेंडर लांच किया, जिसमे वर्ष की शुरुआत माधुरी के जन्मदिन से होती हैं। इतना ही नहीं उसने भारत सरकार से दरख्वास्त की हैं, की माधुरी के जन्मदिन दिन पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाये।

बेटा- फिल्म बेटा साल 1992 में रिलीज हुई एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म का  गाना ‘धक धक करने लगा’ काफी मशहूर हुआ था और इसी गाने से माधुरी धक-धक गर्ल का टैग मिला था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *