ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, वायरल हो रही इस तस्वीर में स्कॉट मॉरिसन भारत के साथ नये ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने इंडियन डिश बनाकर सेलिब्रेट किया है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के साथ नए व्यापारिक समझौते का जश्न मनाने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह खिचड़ी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी का पसंदीदा व्यंजन है. भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते को लेकर स्कॉट मॉरिसन काफी खुश हैं.
स्कॉट मॉरिसन ने कैप्शन में लिखा कि, ‘भारत के साथ हमारे नए व्यापार समझौते का जश्न मनाने के लिए, मैंने आज रात करी पकाने का विकल्प चुना है, जो की गुजरात के मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंदीदा खिचड़ी है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब स्कॉट मॉरिसन को भारतीय डिश को एंजॉय करते देखा जा रहा है, इससे पहले वह केरल की फेमस डिश को बनाते देखे गए हैं.”
“भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह व्यापार समझौते पर 2 अप्रैल को हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां आने वाले कपड़ा, चमड़ा, गहने, स्पोर्ट्स आदि के 95 फीसदी भारतीय उत्पादों को शुल्क मुक्त (Tax Free Entry) कर दिया है, जिसे ‘मुक्त व्यापार समझौता’ भी कहा जा रहा है.”