सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लेटेस्ट मूवी ‘पुष्पा’ सुपरहिट रही।पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन का आज जन्मदिन है। अल्लू अर्जुन 40 साल के हो गए हैं।अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ।अल्लू अर्जुन ने अपने फिल्म की दुनिया मे कदम को रखा जिनकी पहली फिल्म थी गंगोत्री रही जिसके निर्देशक के राघवेंद्र राव हैं। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म आर्या है जिसे सन् 2004 में जारी किया गया था और जिसे बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता प्राप्त हुई।
अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और पुष्पा के बाद से ये फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। खासकर लड़कियां अल्लू अर्जुन की दीवानी हैं, मगर अल्लू अर्जुन का दिल किसी और के लिए धड़कता है। अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से लव मैरिज की है और वो उनसे बहुत प्यार करते हैं। अल्लू अर्जुन को इस शादी के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे।
आज हम आपको अल्लू अर्जुन और उनकी वाइफ की लव स्टोरी बताने वाले हैं।”
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम अल्लू अयान और बेटी का नाम अल्लू अरहा है। स्नेहा अल्लू अर्जुन को अमेरिका में मिली थीं जहां वो एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। अर्जुन ने पहली ही नजर में स्नेहा को पसंद कर लिया। अर्जुन ने उनका नंबर लिया और दोनों में बातें शुरू हुईं। आखिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी संग ग्रैंड वेडिंग की और शादी के रिसेप्शन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब ‘पुष्पा 2’ में नजर आने वाले हैं। अल्लू अर्जुन फिल्म की शूटिंग जून के अंत में शुरू करेंगे। साल 2023 की गर्मियों में ये फिल्म रिलीज हो सकती है।”