Birthday- अभिषेक से पहले ,अजय देवगन पर, दिल हार बैठी थीं, करिश्मा, फिर हुई बिजनेसमैन से शादी

  बॉलीवुड इंडस्ट्री 90 के दशक में करिश्मा कपूर  टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं, जिनके नाम का सिक्का फिल्मी दुनिया में…
1 Min Read 0 88

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री 90 के दशक में करिश्मा कपूर  टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं, जिनके नाम का सिक्का फिल्मी दुनिया में चलता था। वह कपूर खानदान की बेटी जरूर हैं लेकिन करिश्मा ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान खुद बनाई है। करिश्मा सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं बल्कि एक्टिंग और डांसिंग में भी किसी से कम नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने शानदार करियर में एक से एक हिट फिल्में दीं, जिस वजह से ही करिश्मा अपने फैंस के दिलों पर आज भी रात करती हैं।

करिश्मा बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध खानदान कपूर खानदान से तालुक रखती है। करिश्मा का निकनेम ‘लोलो’ है। करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा में अपने मजबूत प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। करिश्मा के पिता का नाम ‘रणधीर कपूर’ है जो एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। उनकी माँ का नाम ‘बबिता’ है जो हिंदी फिल्मो की अभिनेत्री रह चुकी हैं। करिश्मा की एक छोटी बहन हैं जिनका नाम ‘करीना कपूर‘ है। करीना भी हिंदी फिल्मो की प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं।करिश्मा कपूर ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘प्रेम क़ैदी’ से की थी । इस
करिश्मा ने साल 1990 से साल 2000 के दशक तक जितनी भी फिल्मो में अभिनय किया था, उनमे से लगभग सभी ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में गिनी जाती थी।

करिश्मा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। संजय कपूर से पहले भी उनकी लाइफ में दो अभिनेता आए।

अजय देवगन – करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी फैंस के बीच खुली किताब की तरह है। लेकिन इसमें भी अजय देवगन का किस्सा कुछ ही लोग जानते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि एक समय था जब करिश्मा और अजय एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। जब करिश्मा कपूर का करियर कामयाबी हासिल कर रहा था तभी अभिनेत्री अपना दिल अजय देवगन पर हार बैठी थीं। दोनों ने एक साथ ‘सुहाग’ और ‘जिगर’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर अजय और करिश्मा एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन इसी बीच अजय देवगन का नाम रवीना टंडन से भी जुड़ने लगा था। इसके बाद ही अजय देवगन और करिश्मा के रिश्ते का अंत हो गया

अभिषेक बच्चन – करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात साल 1997 में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और राज कपूर के पोते निखिल नंदा की शादी में हुई थी और पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। उन दिनों करिश्मा बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री थीं और अभिषेक ने फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। हालांकि, जब अभिषेक ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था, तब अचानक ही साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक की शादी का एलान किया गया। इस खबर ने फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स को भी हैरान कर दिया था।

सगाई के कुछ महीने बाद ही ब्रेकअप- करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर हुई। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। सगाई के पांच महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। इस एक खबर ने फिल्मी दुनिया में फिर से हलचल को पैदा कर दिया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता अभिनेत्री की मां बबीता की वजह से टूटा है। दावा किया जाता है कि उन दिनों अभिषेक का ना कोई करियर था और ना ही बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी। ऐसे में बबीता नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी अभिषेक से हो। कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मी दुनिया में काम करें। दावा है कि दोनों माओं की वजह से ही करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूट गया था।

संजय कपूर संग रचाई शादी- इसके बाद करिश्मा कपूर की जिंदगी में बिजनेसमैन संजय कपूर की एंट्री हुई और दोनों ने 29 सितंबर 2003 को शादी रचा ली। दोनों की शादी पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से हुई थी, क्योंकि संजय कपूर सिख धर्म से ताल्लुक रखते हैं। करिश्मा कपूर और संजय कपूर अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। शादी के बाद दोनों दो बच्चे समायरा और कियान के माता-पिता बने। हालांकि, करिश्मा की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। दोनों ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक लिया था और आज के समय में अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी लाइफ जी रही हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *