इस साल, कब मनाया जाएगा ,विश्व स्वास्थ्य दिवस

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है तो आपको बता दें वर्ल्ड हेल्थ…
1 Min Read 0 134
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है तो आपको बता दें वर्ल्ड हेल्थ डे हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है. यह चिकित्सा के व्यापक योगदान और सफलता को पहचानने का एक प्रयास है. संपूर्ण स्वास्थ्य में न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक वेलबीइंग से भी जुड़ा हुआ है. अगर किसी के पास ये तीनों हैं, तो उसे ही स्वस्थ कहा जाएगा. स्वस्थ लोग अधिक प्रोडक्टिव होते हैं और लंबे समय तक जीवित रहते हैं, रोग मुक्त होते हैं. विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों के सामान्य स्वास्थ्य और वेलबीइंग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य, ह्यूमन हैप्पीनेस और वेलबीइंग के लिए बेसिक है. यह दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. यहां वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम, इतिहास और महत्व के बारे में बताया गया है.”
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को हमारे मेडिकल फेकल्टी के व्यापक योगदान और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सफलता को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास – विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा बुलाई, जिसमें “विश्व स्वास्थ्य दिवस” की स्थापना का आह्वान किया गया. पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस या वर्ल्ड हेल्थ डे 7 अप्रैल 1950 को आयोजित किया गया था और उसके बाद हर साल उस तारीख को यह मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कैसे मैनेज किया जाए, इसके लिए अपनी भूमिका निभाई है. हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस कंटेंपरी हेल्थ इश्यू पर फोकस्ड होता है जिन पर कई विषयों के साथ तत्काल ध्यान देने की जरूरत होती है.”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *