भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी सेउड़ान सेवा पुनः शुरू होगी
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया है कि भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी 2021 से विमान उड़ानें बहाल हो जाएंगी.
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी तक सिर्फ़ हफ़्ते में 15 उड़ानें ब्रिटेन से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच चलेंगी और डीजीसीए इसको लेकर सारी जानकारियां जल्द सार्वजनिक करेगा.
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच विमान उड़ान पर अस्थाई रोक लगा दी गई थी.