कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का आज जन्मदिन है। 17 मार्च को फैंस पुनीत राजकुमार के घर के बाहर इकट्ठा होते थे और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करते थे। पुनीत राजकुमार ने अपने जीवन में पिता को आदर्श मानते थे। उनका एक शानदार करियर रहा था लेकिन वह बेहद ही विनम्र थे और हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनका असली नाम लोहित राजकुमार था और लोग उन्हें प्यार से अप्पू नाम से पुकारा करते थे।
एक्टर पुनीत राजकुमार ने अपने पिता के साथ एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इसके लिए एक्टर पुनीत को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। साल 2021 में उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने के बाद फैंस और सिनेमा जगत को बहुत बड़ा झटका लगा था। पुनीत राजकुमार फिल्मों में तो हीरो थे ही, इसके साथ ही वह असल जिंदगी में भी हीरो थे।
आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं पुनीत राजकुमार से जुड़ी खास बातें।
अभिनेता पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले ही एक ऐसा नेक काम कर दिया था कि जिससे किसी की जिंदगी रोशन हो जाए। दरअसल उन्होंने अपने पिता डॉ राजकुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया था और उनके निधन के बाद उनकी आखें दान कर दी गई थीं।
एक अच्छे गायक भी थे पुनीत राजकुमार- पुनीत राजकुमार एक अच्छे अभिनेता तो थे ही इसके साथ ही वह अच्छे गायक भी थे। उन्होंने बतौर अभिनेता साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अप्पू’ से की थी। यह फिल्म काफी सफल रही थी और उन्होंने अपनी इस पहली फिल्म में गाना भी गाया था। अपने करियर में पुनीत ने 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।