म‍िस उसे चेसलिए क्रिस्ट की, 60 मंज‍िला इमारत से, ग‍िरने से मौत, हरनाज संधू ने, ल‍िखा इमोशनल पोस्‍ट

  मिस यूएसए 2019 चेस्ली क्रिस्ट का रविवार को निधन हो गया. मिस यूएसए 2019 का खिताब जीतने वाली और…
1 Min Read 0 142

 

मिस यूएसए 2019 चेस्ली क्रिस्ट का रविवार को निधन हो गया. मिस यूएसए 2019 का खिताब जीतने वाली और पेशे से वकील अमेरिकी मॉडल चेल्‍सी क्रिस्‍ट 30 साल की थीं. चेस्‍ली के न‍िधन पर मिस यूनिवर्स 2019 बनीं हरनाज संधू ने एक इमोशनल पोस्‍ट ल‍िखा है. संधू ने कहा कि यह खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है. डेली मेल की खबर के अनुसार , चेल्सी ने 60 मंजिला इमारत के 29वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी. उन्‍हें घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया. पिछले साल दिसंबर में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद चेल्‍सी क्रिस्‍ट ने हरनाज कौर संधू का बैकस्टेज इंटरव्यू भी लिया था.

म‍िस यून‍िवर्स बनीं हरनाज ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में चेल्‍सी के साथ एक तस्‍वीर शेयर की है. उन्‍होंने ल‍िखा, ‘ये द‍िल तोड़ने वाली अव‍िश्‍वसनीय खबर है. आप कई लोगों के लिए एक प्रेरणा थीं. ईश्‍वर आपकी आत्‍मा को शांति दे.’

30 साल की चेल्‍सी क्रिस्‍ट ने सुबह 7 बजकर 15 मिनट (अमेरिकी समयानुसार) पर मैनहेटन (Manhattan) में संदिग्‍ध तौर पर आत्‍महत्‍या कर ली. 60 मंजिला ओरियन बिल्डिंग में उनका 9वें फ्लोर पर अपार्टमेंट था. वह आखिरी बार 29वें फ्लोर पर देखी गईं थीं. हालांकि उन्होंने अपनी लाइफ खत्म करने का इतना बड़ा फैसला क्यों लिया, इस बारे में सुसाइड नोट में कुछ नहीं लिखा है. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि वह सोशल और क्रिमिनल जस्टिस रिफॉर्म्‍स की पक्षधर थीं. वह मेंटल हेल्‍थ पर मुखर थीं, इस बारे में वह कई इंटरव्यू में बोलती भी थीं. चेल्सी के अचानक चले जाने से परिवार और फैंस, हर कोई सदमे में है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *