अक्सर हम ऐसे लोगों को देखते ही रहते हैं जो किसी शख्स की मदद के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों की कहानियां हमेशा ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती है. लेकिन कुछ एक बार लोग ऐसी दरियादिली दिखा देते हैं, जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है.
ऐसी दरियादिली इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है .कैलिफोर्निया के रैंचो मिराज में रहने वाली 86 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि अब हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है. जो हर हफ्ते ड्यूक के मिनी मार्ट र जाकर लॉटरी टिकट (Lottery Ticket) खरीदती थीं. हालांकि कई बार टिकट लेने के बाद भी उनका जैकपॉट (Jackpot) नहीं लग पा रहा था, लेकिन पिछले हफ्ते उनकी 300 डॉलर की उनकी लॉटरी लग गई.
असल में इसी के बाद से हर जगह उनकी दरियादिली के चर्चे होने लगे. मैरियन फॉरेस्ट ने लॉटरी (Lottery) की जीती राशि की आधी रकम यानी 150 डॉलर उस दुकानदार को दे दिया जिससे वह टिकट खरीदती थीं. मैरियन ने बताया कि स्टोर के कैशियर वॉल्टर का व्यवहार उनके साथ हमेशा अच्छा रहा है. पिछली बार जब टिकट लेने के दौरान उनसे कुछ गलती हुई थी तो उसने ही इसे सही कराया था. उस वक्त ही उन्होंने वॉल्टर से कहा था कि अगर वह कोई इनाम जीतेंगी तो आधा इनाम (Prize) उसे देंगी.
इस खबर को सुनने के बाद हर कोई मैरियन की प्रशंसा कर रहा है. 300 डॉलर जीतने में वो कामयाब रहीं. ऐसे में अपने वादे के अनुसार उन्होंने आधा पैसा वॉल्टर के साथ शेयर किया. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि मैरियन गुब्बारे लेकर स्टोर में घुसती हैं. वह एक हाथ में सफेद रंग का लिफाफा लेकर कैशियर वॉल्टर के पास जाती हैं. वॉल्टर उनसे पूछता है कि क्या आपने इनाम जीता? इस पर मैरियन हंसते हुए कहती हैं कि हां, इसके बाद वह हंसते हुए वॉल्टर को आधी रकम दे देती हैं.
View this post on Instagram