अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपने नए अंदाज से फैंस का मन मोह लिया है. नए साल का स्वागत बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने आध्यात्मिक तरीके से किया है. ये तो सबको पता है कि अक्षय सुबह जल्दी सोकर उठ जाते हैं, और अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं. जल्दी उठने वाले एक्टर ने सूर्यदेवता को अपना दोस्त बताते हुए गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सबको नए साल की बधाई दी है.
अक्षय कुमार इन समय अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के संग मालदीव्स में वेकेशन मना रहे हैं. अक्षय समंदर के किनारे कॉटेज के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं. उनका चेहरा सूर्य की तरफ है और पीछे से बनाए गए वीडियो में गायत्री मंत्र का जाप करते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अक्षय ने लिखा ‘नया साल, वही मैं. उठा और अपने पुराने दोस्त सूरज को बधाई दी और 2022 की शुरुआत पॉजिटिव चीजों के साथ किया सिवाय कोविड के. सभी की सेहत और खुशी के लिए प्रार्थना. हैप्पी न्यू ईयर’.
अक्षय कुमार के नए साल की इस तरह शुरुआत देखकर उनके फैंस प्रशंसा कर रहे हैं. कोई अमेजिंग बता रहा तो एक्टर की तारीफ कर रहा है. अधितकर फैंस नए साल की शुभकामना देते हुए लिख रहे हैं कि ‘नया साल आपके लिए खुशियों भरा और स्वस्थ हो’.
View this post on Instagram
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ इस साल की बड़ी रिलीज रही. कोरोना महामारी की वजह से बंद पड़े थियेटर में रौनक लौटी थी. इसके बाद ‘सूर्यवंशी’ 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म रही. अक्षय कुमार कई प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं. ‘रामसेतू’, ‘बच्चन पांडेय’, ‘ओएमजी 2’ और ‘रक्षा बंधन’ पाइपलाइन में है.