अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया.रिपोर्ट्स की माने तो राज कौशल निधन दिल…
1 Min Read 0 145

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया.रिपोर्ट्स की माने तो राज कौशल निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है.राज ने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी.राज ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया था.

एक्टर राज कौशल निधन की जानकारी सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर कन्फर्म करके दी है उन्होंने राज कौशल के परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम लोग एकदम सदमे में हैं कि मंदिरा बेदी के पति और ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया है.’ बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है.उनके निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है.

मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 में शादी कर ली थी. उनकी पहली मुलाकात 1966 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी.तब मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे. वही से एक दूसरे के प्यार पड़े मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बेटे और एक बेटी हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *