प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,के सत्ता में ,20 साल

  पीएम मोदी ने गुरुवार यानि 7 ओक्टुम्बर को सत्ता के 20 साल पूरे कर लिए। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर…
1 Min Read 0 85

 

पीएम मोदी ने गुरुवार यानि 7 ओक्टुम्बर को सत्ता के 20 साल पूरे कर लिए। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 साल बिताने के बाद मोदी देश के प्रधानमंत्री पद पर भी सात साल का राजनीतिक सफर तय कर चुके हैं। उनके सहयोगियों ने इस शानदार सांविधानिक सफर के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। साथ ही कहा कि पीएम मोदी 24 घंटे देश के लिए जीते हैं और 20 साल के इस सफर में उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं लेते हुए खुद को एक आम राजनेता से ‘ब्रांड मोदी’ में तब्दील किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी प्रशंसा की और कहा, राजनीतिक जीवन में अच्छे प्रशासन और विकास का यह सफर 2001 में आज ही के दिन शुरू हुआ था, जब पीएम मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यह सफर बिना किसी बाधा के लगातार जारी है। प्रधानमंत्री दिन और रात लोगों और देश की तरक्की के लिए काम में जुटे रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मैं आज सरकार के मुखिया के रूप में 20 साल पूरे करने पर पीएम मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। एक प्रधान सेवक के रूप में, उन्होंने भारत को वैश्विक शक्ति बना दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी को ‘सेवा ही संगठन’ का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं शुरू कीं। भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए कई योजनाओं के माध्यम से बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया गया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ये 20 साल न केवल लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहे बल्कि दागरहित भी रहे। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पीएम मोदी ने इन 20 साल में शायद एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया है। साथ ही उन्होंने न व्यक्तिगत जीवन में और न ही राजनीतिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा देते हुए कभी छुट्टी ली है। उन्हें और लंबी पारी खेलनी है और देश को आगे ले कर जाना है।

एक नजर में मोदी का सफर
17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था जन्म
07 अक्तूबर 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
04 बार लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर चुने गए
22 मई, 2014 तक वह लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे
2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बने देश के 15वें पीएम
2019 आम चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर दूसरी बार पीएम बने
7278 दिन बिता चुके हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद पर मोदी

देश के सत्ता शीर्ष पर अहम फैसले
02 अक्तूबर, 2014 को दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान का आगाज
15 अगस्त, 2014 को समाज के सबसे निचले तबके लिए जनधन योजना शुरू
01 मई, 2016 को गरीब महिलाओं को चूल्हे से निजात दिलाने वाली उज्जवला योजना लाए
06 जून, 2015 को बांग्लादेश के साथ 41 साल पुराना सीमा विवाद सुलझाया
18 सितंबर, 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले से आतंकवाद की कमर तोड़ी
08 नवंबर, 2016 को अचानक नोटबंदी लागू कर काला धन जमा करने वालों पर वार
28 दिसंबर, 2017 को मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून लागू किया
23 सितंबर, 2018 को गरीबों के मुफ्त इलाज की आयुष्मान भारत योजना लागू की
14 फरवरी, 2019 को बालाकोट एयर स्ट्राइक कराकर दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश
05 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद-370 निरस्त, जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन किया
12 दिसंबर, 2019 को पड़ोसी देशों के नागरिकों के लिए नागरिकता संशोधन कानून लागू
29 जुलाई, 2020 को देश में 24 साल बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी की

देश को लेकर आए डिजिटल दौर में
खरीदारी के लिए यूपीआई के जरिये भुगतान शुरू कराया
सब्सिडी चोरी रोकने को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) सिस्टम लागू किया
बैंक खातों से लेकर मोबाइल सिम खरीदने तक डिजिटल सत्यापन शुरू कराया
कोरोना महामारी आई तो कोविड एप व आरोग्य सेतु एप का उपयोग कराया

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *