मातृभाषा हिंदी से प्रेम करने वालों का ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से जुड़ने का सिलसिला जारी है। हिंदीप्रेमियों ने दूसरे हफ्ते हफ्ते में भी लगातार हजारों उत्कृष्ट वीडियो भेजे,जिसमे पाठकों ने उच्चकोटि की रचनाधर्मिता का परिचय दिया है और छह हफ्ते केे अभियान के दूसरे सप्ताह में दस उत्कृष्ट वीडियो पुरस्कार के योग्य चुने गए हैं।
अगर आपने अभी तक इसमें भाग नहीं लिया है, तो देर न करें। अपना मोबाइल उठाइए और 30 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर हमें भेज दीजिए। अभियान से जुड़कर न सिर्फ आप हिंदी को समृद्ध कर सकते हैं, बल्कि इसके उत्थान और विस्तार में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
अभियान में हिस्सा लेने के लिए आपको बस 30 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजना है। इसमें किसी भी उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। और इसमें आप आप कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। आप खुद भी हिस्सा लीजिए और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जान पहचान वालो को भी प्रेरित कीजिए।
दूसरे हफ्ते के विजेता
रुचि आगरा
किशन बत्रा वाराणसी
किशोर श्रीवास्तव ग्रेटर नोएडा
आरती छाबड़ा फरीदाबाद
जाह्नवी देहरादून
अजय कुमार चंबा
शालिनी सैनी हाथरस
रचना हमीरपुर (हिप्र)
काजल मिर्जापुर
साक्षी शुक्ला प्रयागराज
अभियान में भाग लेकर आप पुरस्कार भी जीत सकते हैं। हर सप्ताह 10 विजेताओं को दो-दो हजार रुपये और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। हिंदी हैं हम’ अभियान में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए लॉगऑन करें-