घर चलाने का हर कपल का अपना अलग तरीका होता है. कोई किंग साइज़ लाइफ जीना चाहता है, तो कोई अपने फ्यूचर के लिए ज्यादा से ज्यादा सेविंग करना चाहता है.
34 साल की ग्रेस सर्गी एक कुशल गृहणी की तरह पैसे बचाने का शानदार तरीका ढूंढ निकाला है. ग्रेस सर्गी
डिजिटल डिलीवरी मैनेजर है उन्होने अपने पति रेयान केनवर्ड के साथ मिलकर ज़िंदगी को कम तनाव और ज्यादा सेविंग्स के साथ जीने का फैसला लिया है. इसके लिए वो कुछ गैर पारंपरिक तरीके भी अपना रही हैं.
आमतौर पर लोग इस बात की कल्पना ही नहीं कर सकते कि पति-पत्नी की वॉर्डरोब अलग-अलग न हो, लेकिन ग्रेस ने इतना ज़बरदस्त आइडिया ढूंढ निकाला कि आए दिन शॉपिंग की झंझट भी नहीं होती और एक ही झटके में उन्होंने 77 हज़ार रुपये बचा लिए हैं.
ग्रेस आदतन किफायती हैं और वे कम खर्च में टिकाऊ चीज़ें लेना पसंद करती हैं. ऐसे में वो नहीं चाहती थीं कि विंटर वॉर्डरोब पर पति-पत्नी मिलकर लाखों का खर्च करें, यही वजह है कि उन्होंने अपने पति रेयान और अपने लिए अलग-अलग कपड़े नहीं खरीदे. उन्होंने कुछ ऐसे कपड़े खरीदे जो उनके पति भी पहन सकते थे और वे खुद भी कैरी कर सकती थीं. The Sun की रिपोर्ट के अनुसार कपल की विंटर शॉपिंग में कटौती करने के बाद उन्होंने £764 यानि भारतीय मुद्रा में 77 हज़ार रुपये बचाए. इसके अलावा गॉगल, बेल्ट और जूतों समेत कई एसेसरीज़ भी वे ऐसी लेती हैं, जिनका इस्तेमाल वो दोनों ही कर सकें.