प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। पीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में बताया कि उन्होंने अमेरिका यात्रा के कारण से ‘मन की बात’ के इस एपिसोड को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया।पीएम मोदी ने कहा नदियां भौतिक वस्तु नहीं, जीवंत इकाई हैंं, तभी तो हम नदियों को मां कहते हैं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्व और त्योहारों के मौसम से पहले रविवार को देशवासियों से कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि टीकाकरण अभियान में कोई भी पीछे न छूटे। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में पीएम ने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है और पूरा देश असत्य पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की विजय का पर्व भी मनाने वाला है लेकिन इस उत्सव में देशवासियों को एक और लड़ाई के बारे में याद रखना है तथा वह है कोरोना से लड़ाई।
पीएम मोदी ने कहा, “टीम इंडिया इस लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। टीकाकरण में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और इस लड़ाई में हर भारतवासी की अहम भूमिका है।”
हमें अपनी बारी आने पर टीका तो लगवाना ही है, पर इस बात का भी ध्यान रखना है कि कोई इस सुरक्षा चक्र से छूट न जाए।” आस-पास के जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए हैं, उन्हें भी टीकाकरण केंद्र तक ले जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीका लगने के बाद भी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस लड़ाई में एक बार फिर टीम इंडिया अपना परचम लहराएगी।