पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत की हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो और बस आमने-सामने आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर ही ऑटो सवार सभी नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी यात्री खेत में काम करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा दर्दनाक हादसा हुआ। अभी तक मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह से ऑटो को बस के अंदर से निकाला गया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
मुआवजे का एलान- पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।
Anguished by the loss of lives due to a tragic accident in Birbhum district of West Bengal. Prayers with the injured.
Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased and the injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 9, 2022
सीएम ममता ने मुआवजे का एलान- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीरभूम में हुई घातक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रदान करेंगे। सोम्याबोथी योजना के तहत, प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। मृतक के परिवारों को विशेष जीआर प्रदान किया जाएगा।