अभी हाल ही में द कॉमेडी वाइल्डलाइफ़ फोटो अवार्ड में 42 तस्वीरों का चयन किया गया. इनमे से 5 तस्वीरों को देखकर आप खिलखिला उठेंगे. साल 2020 से कोरोना महामारी के कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चारों तरफ़ लोग हताश और निराश नज़र आ रहे हैं. ऐसे में हम ख़ुद को हंसाने के लिए कॉमेडी शो या फनी फ़ोटोज़ देखने लगते हैं.
द कॉमेडी वाइल्डलाइफ़ फोटो अवार्ड में 42 तस्वीरों के अलावा वीडियो को भी इस प्रतियोगिता के लिए शामिल किया गया. इस प्रतियोगिता में विश्वभर के बेहतरीन फ़ोटोग्राफर हिस्सा लेते हैं. 2021 के हुए इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 7 हज़ार से ज़्यादा फोटोग्राफर्स ने हिस्सा लिया.
कॉमेडी वाइल्डलाइफ़ फ़ॉटोग्राफी अवार्ड को 2015 में पॉल जॉयन्सन हिक्स और टॉम सलम नाम के दो फ़ोटोग्राफरों ने मिलकर शुरु किया था. इस प्रतियोगिता की मदद से फ़ोटोग्राफी में ह्यूमर, लाइफ़ और फनी फ़ोटोज़ को दुनिया के सामने लाया जाता है. आइए, देखते हैं इस साल की वौ कौन सी 5 तस्वीरें हैं जो दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही हैं.
लाफिंग स्नेक बी आदित्य क्षीरसेगार -India
ये तस्वीर पूरी दुनिया में सबसे अलग है. ये हंसता हुआ सांप की फ़ोटो है. इसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
मंडे मॉर्निंग मूड बी एंड्रू मएस , साउथ अफ्रीका
इस तस्वीर में एक पक्षी की तस्वीर है, जो मंडे को ऑफिस नहीं जाना चाहती है.
डिरेक्टिंग पेंगुइन बी कैरोल टेलर , UK
दो पेंगुइन आपस में सलाह मशविरा लेते हुए. एक पेगुइन दूसरे को रास्ता बताते हुए.
टाइम फॉर स्कूल बी की की तेओ , सिंगापुर-अपने बच्चे को स्कूल भेजने की तैयारी करते हुए.
मंकी राइडिंग अ जिराफ़ बी डर्क -जान स्तीहौवेर , नेदरलॅंड्स
जिराफ की सवारी करता हुआ बंदर मामा.




