घरेलू नुस्खों से, कान साफ करने ,में मिलेगी मदद

  कान में मैल जमा होना एक साधारण बात है और समय पर इसकी सफाई करना भी बेहद जरूरी है।…
1 Min Read 0 144

 

कान में मैल जमा होना एक साधारण बात है और समय पर इसकी सफाई करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप कानों की सफाई टाइम टाइम पर नही करते हैं तो इससे आपको दर्द, खुजली, जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैइतना ही नहीं कान में गंदगी जम जाने से बहरापन जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

कान हमारे शरीर का बेहद ही नाजुक हिस्सा होता है। अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह अपने कान को हाथों से खुजली करते हैं या फिर किसी दूसरी चीजों से साफ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

अगर आप भी अपने कान में मैल जम जाने से परेशान है तो कुछ घरेलू उपायों से इससे जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

बादाम का तेल
कान का मैल निकालने के लिए बादाम का तेल सबसे पुराने तरीकों में से एक है। आप इस तेल को पहले हल्का गर्म कर लें उसके बाद दो या तीन बूंद कान में डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दे। इस तेल से कान का मैल मुलायम हो कर आराम से बाहर निकल जाएगा।

गुनगुना पानी
आप गुनगुने पानी की मदद से भी कान का मैल साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी को थोड़ा सा गुनगुना कर लें और फिर रूई की सहायता से कान के अंदर डालें। कुछ सेकंड रखने के बाद कान से उलटकर पानी को बाहर निकाल दें।

प्याज का रस
आप पहले प्याज को भूनकर इसका रस निकाल लें। उसके बाद रूई की मदद से कुछ बूंदे कान के अंदर डालें। इससे कान की गंदगी आसानी से बाहर आ जाएगी।

बेबी ऑयल तेल
कान की गंदगी निकालने के लिए आप अपने कानों में 3 से 4 बूंदें बेबी ऑयल को डाल कर रूई से बंद कर दें और फिर 5 मिनट बाद रूई को निकाल दें। इससे कान का मैल अपने आप बाहर आ जाता है।

सरसों, जैतून और नारियल का तेल
सरसों, जैतून और नारियल का तेल भी बादाम के तेल की तरह कान का मैल निकालने में मददगार साबित होता है। इस बात का ध्यान रखें कि बाजार से हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही तेल लाएं। अब आप इनमें से किसी भी तेल में लहसुन की तीन से चार कलियां डालकर गर्म करें, तेल दो चम्‍मच ही ले। इस लहसुन तेल को थोड़ा सा गुनगुना हो जाने पर कुछ बूंद कान में डालकर रूई से कान बंद कर लें। ऐसा करने से खोंट आसानी से बाहर निकल आती है।

सेब का सिरका और हाइड्रोजन पराक्साइड
थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड को लेकर पानी में घोलें और इस मिक्सचर को कान में डालें। उसके बाद इस घोल को कान से बाहर निकाल दें। सिरका की मदद से भी कान की सफाई कर सकते हैं। आप थोड़े से सिरके को एक चम्‍मच पानी में मिला ले। अब इसको कान में डाल दें। आप इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

नोट: जिन्हें कान की बीमारी चल रही है, वो इन टिप्स का इस्तेमाल न करें। कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की राय जरूर लें।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *