कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण पुरी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर को 24 अप्रैल से बंद कर दिया गया था. करीब चार महीने बाद आज जगन्नाथ मंदिर खुल रहा है ,श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने के लिए पूर्ण-टीकाकरण प्रमाण-पत्र या संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखानी होगी.
रविवार को पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे मंदिर जाने के अपने अनुभव को पुलिस के साथ साझा करेंइसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा. वे ऑनलाइन ‘क्यूआर कोड’ के जरिए भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं.
पुरी पुलिस ने ट्वीट किया, हमारा अनुरोध है कि अपने अनुभव हमारे साथ साझा कीजिए ताकि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन के अनुभव को और बेहतर एवं सुगम बनाया जा सके.
लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रमुख उत्सव के अवसरों पर भी बंद रहेगा. मंदिर 30 अगस्त (जन्माष्टमी) और 10 सितंबर (श्री गणेश चतुर्थी) को बंद रहेगा. अधिसूचना में कहा गया है कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर और बाहर पूरे समय मास्क लगाना, प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करना और सामाजिक दूरी का पालन करना है जैसे दिशानिर्देशों को पालन करना होगा.