पूरे देश में कोरोना टीकाककण के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा 14 अगस्त को छुआ था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण के मामले में यह देश की रिकॉर्ड उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि सोमवार को देश में 77 लाख दे हजार 524 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।
इससे पहले देश में सोमवार को कोरोना के मामले में कमी के साथ-साथ मरने वालो की संख्या में भी कमी आई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कल कोरोना के 32,937 नए मामले , 417 लोगों की मौत , वहीं 35,909 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,81,947 है। वहीं देश में कुल मरने वाली की संख्या की बात करें तो यह 4,31,642 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 31411924 हो गई है।
वहीं, देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने और इसके दायरे का बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा देशव्यापी कोरोना टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हो चुका है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से देश में सभी लोगों को फ्री वैक्सीन देने की घोषणा की थी। इसके अनुसार , भारत सरकार ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति लागू की है, जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार वैक्सीन खरीद कर राज्य सरकारों को मुहैया कराएगी।