हरियाणा के, गृह मंत्री अनिल विज, गोल्ड विजेता, नीरज चोपड़ा के ,माता-पिता के, पैर छूने पहुंचे

  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा केगोल्ड जीतने…
1 Min Read 0 125

 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा केगोल्ड जीतने के बाद पानीपत में घर जाकर माता-पिता से मुलाकात की।अनिल विज ने कहा, “मैं उन मां-बाप के चरण स्पर्श (पैर छूने) करने आया हूं, जिनके बेटे नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर हिन्दुस्तान का नाम सारे विश्व में ऊंचा कर दिया।”

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एथलेटिक्स में भारत के लिये ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।वह व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने भी अपने बेटे की उपलब्धि के पीछे परिवार के समर्थन को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी का बच्चा सफलता हासिल करता है और देश का नाम रोशन करता है तो माता-पिता और पूरे परिवार की खुशियां शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। हम संयुक्त परिवार में रहते हैं और हम चार भाई हैं। इस मामले में नीरज भाग्यशाली रहा कि उसे पूरे परिवार का समर्थन मिला, जिन्होंने लगातार उसको प्रेरित किया।’’ इस स्टार एथलीट की मां सरोज ने कहा, ‘‘आज वह हर किसी की उम्मीदों पर खरा उतरा और भारत का गौरव बढ़ाया।’’ सतीश ने कहा कि यदि दिग्गज मिल्खा सिंह जीवित होते तो उन्हें उनके बेटे पर गर्व होता।

चोपड़ा के करियर में अहम भूमिका निभाने वाले उनके चाचा भीम चोपड़ा ने कहा, ‘‘ईश्वर ने हमारी प्रार्थनाओं को सुन लिया। खिलाड़ी की कड़ी मेहनत और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ परिवार का समर्थन, लगातार उत्साहवर्धन करना और अच्छे जीवन संस्कार भी महत्वपूर्ण होते हैं। नीरज के पास ये सब हैं जिससे उसे अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। भीम ने कहा कि चोपड़ा ने पिछले 10 वर्षों से अपने खान पान पर विशेष ध्यान दिया लेकिन अब परिवार उन्हें उनका पसंदीदा भोजन करने की छूट देगा।

चोपड़ा के शनिवार को स्वर्ण पदक जीतने के बाद पानीपत जिले में स्थित उनके गांव खांद्रा में जश्न का माहौल बन गया। यहां तक की गांव की वृद्ध महिलाएं भी नाच गा रही थी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *