आज कारगिल युद्ध, की 22वीं सालगिरह, पीएम मोदी ने ,शहीदों को दी ,श्रद्धांजलि

पूरा भारत देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई बड़े नेताओं…
1 Min Read 0 157

पूरा भारत देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई बड़े नेताओं ने शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह के अवसर पर युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनकी बहादुरी हर एक दिन भारतीयों को प्रेरित करती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज, कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर एक दिन प्रेरित करती है।’ इस ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री ने पिछले साल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का एक वीडियो भी शेयर किया

बता दें, भारत ने 26 जुलाई,1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध किया था, जिसमें भारतीय जवानों ने जीत हासिल की थी। तब से, ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले सैनिकों के गौरव और वीरता को फिर से जगाने के लिए इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *