पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज यानि 21 जुलाई को कोलकाता में शहीद दिवस के कार्यक्रम में देंगी भाषण उनके इस भाषण को देश के सभी प्रदेशों की स्थानीय भाषा में अनुवाद कर राजधानियों और बड़े-बड़े शहरों में टीवी स्क्रीन लगाकर प्रसारित किया जाएगा।
साल 1993 में 21 जुलाई को ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में आयोजित यूथ कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन के समय पुलिस के दवारा की गई गोलीबारी में 13 कार्यकर्ता मारे गए थे। उस दिन से टीएमसी अध्यक्ष इस दिन को शहीद दिवस करार देकर सार्वजनिक समारोह और विशाल रैली आयोजित करती हैं।
शहीद दिवस के दिन पर ममता बनर्जी अपना भाषण तो बांग्ला में ही देंगी लेकिन उसे केरल में मलयालम, आंध्र व तेंलगाना में तेलुगू तो उड़ीसा में उड़िया और हिंदी पट्टी के सभी प्रदेशों में वह हिंदी भाषा में सुनाया जाएगा। ममता का मानना है कि यदि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में उतरना है तो पूरे देश की जनता से उन्हीं की भाषा में बात करनी होगी।