प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी आज ‘कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव’ को करेंगे संबोधित

  पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचारों को साझा करेंगे जहां भारत कोविन मंच को…
1 Min Read 0 90

 

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचारों को साझा करेंगे जहां भारत कोविन मंच को दूसरे देशों के लिए डिजिटल जनसेवा के तौर पर पेशकश करेगा ताकि वे अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को संचालित कर सकें।

पीएम मोदी के ‘कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव संबोधन के बाद कोविन प्लेटफॉर्म को एक डिजिटल पब्लिक गुड के रूप में पेश किया जाएगा। बता दे की कोविन जैसी प्रणाली में कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा के साथ साथ लगभग 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान के लिए दिलचस्पी दिखाई है।यह जानकारी हाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा ने दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत सॉफ्टवेयर को नि:शुल्क साझा करने के लिए तैयार है।

शर्मा ने कहा था कि पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मंच का ओपेन सोर्स संस्करण तैयार करें और जो भी देश इसे चाहते हैं उन्हें नि:शुल्क दें। एनएचए ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए हम खुश हैं कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचार साझा करेंगे और भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को कोविन की पेशकश करेगा।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन डिजिटल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन को विदेश सचिव एच.वी. श्रृंगला, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और शर्मा भी संबोधित कर सकते हैं। एनएचए ने अपने वेबसाइट पर बयान जारी कर बताया कि डिजिटल सम्मेलन में अलग अलग देशों के स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ प्रतिनिधित्व करेंगे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *