छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर निवासी शिवनाथ और शिवराम साहू जुड़वा भाई है। जिनके पेट आपस
पेट से जुड़े हुए हैं.
आज की फास्ट फॉरवर्ड लाइफ में हर कोई परफेक्ट जिंदगी के सपने देखता है. ऐसे में बहुत कम लोग हैं जो अपने आधे-अधूरे जीवन में भी मुस्कुराते हैं और जिंदादिली के साथ हर पल को एंजॉय करते हैं. भारत के ऐसे ही दो भाई इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं.
पर सोशल मीडिया के एक पेज में बॉर्न डिफरेंट ने इनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इनकी जीवन से जुडी कहानी को दिखाया गया है. शारीरिक रूप से अपनी जिंदगी में कई मुसीबतें झेल रहे इन दोनों भाइयों का कहना है कि वो ऑपरेशन नहीं करवाएंगे, जब तक जिएंगे ऐसे ही रहेंगे.
लोग इन्हे दैवीय अवतार मानते है
शिवनाथ और शिवराम साहू का शरीर कमर से जुड़ा हुआ है. पर इनके फेफड़े, हार्ट और ब्रेन अलग-अलग हैं. दोनों के दो पैर और चार हाथ हैं. छत्तीसगढ़ के रायुपर में जब साहू भाइयों का जन्म हुआ था, तो लोग इन्हें दैवीय अवतार मान कर पूजा करने लगे, लेकिन बाद में इनकी बीमारी का पता लगने पर लोगों ने ऐसा करना बंद कर दिया. शिवनाथ और शिवराम के पिता और मां को अपने बेटों पर गर्व है. शिवनाथ और शिवराम के पिता राजकुमार मजदूरी करके अपना परिवार चलता है और घर में उनके पांच बेटियां और दो बेटे भी हैं.
ज्ञात हो कि मेडिकल साइंस का मानना है कि 2 लाख बच्चों में से शरीर से जुड़े जुडवां का एक मामला सामने आता है. कुछ डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अलग किया जा सकता है, लेकिन ये दोनों भाइयों ने एक-दूसरे से अलग होने के लिए मना कर दिया है. शिवराम का कहना है कि हमारी इच्छा अलग होने की नहीं है. हम जैसे हैं, ठीक उसी तरह जीना चाहते हैं.
साथ करते हैं सारे काम
शिवनाथ और शिवराम अपनी क्लास के टॉप 10 स्कोरर में से एक हैं. नहाने, खाने और स्कूल जाने तक में दोनों भाई एक-दूसरा का पूरा ख्याल रखते हैं. इन दैनिक कार्यों के लिए दोनों को आपस में पूरा खूब तालमेल बैठना पड़ता है. जब एक बैठता है तो दूसरे को लेटना पड़ता है. विकलांगो को मिलने वाली साइकिल चलाकर दोनों स्कूल जाते हैं. सीढ़ियां चढ़ने से लेकर खेलने तक दोनों हर काम खूब मस्ती के साथ करते हैं.