अब लहसुन छीलना ,चुटकियों का काम, आसान टिप्स

  दाल में तड़का लगाना हो या सब्जी का मसाला तैयार करना, हर चीज के लिए लहसुन छीलना ही पड़ता…
1 Min Read 0 143

 

दाल में तड़का लगाना हो या सब्जी का मसाला तैयार करना, हर चीज के लिए लहसुन छीलना ही पड़ता है. लहसुन रसोई का सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट है. ये खाने के स्वाद को बढ़ा देता है लेकिन इसे छीलने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. अच्छे-अच्छे शेफ भी लहसुन छीलने में समय लगाते हैं. ऐसे में अगर लहसुन की कलियां छोटी हों तो परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. तो अगर आप भी लहसुन छीलने से दूर भागते हैं.

यह काम मिलते ही बहाने बनाने लगते हैं तो अब यह आपके बाएं हाथ का खेल होगा. शेफ संजीव कपूर आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं.  संजीव कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर लहसुन छीलने का बेहद आसान तरीका बताया है. इस टिप और ट्रिक को फॉलो कर आप आसानी से लहसुन छील सकते हैं वह भी कम समय में.

चुटकियों में छिल जाएगा लहसुन-शेफ संजीव कपूर ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे लहसुन छीलने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.
सबसे पहले आप लहसुन की एक कली लें. उसे चॉपिंग बोर्ड पर रखें और चाकू से दबा दें.
आप चाहें तो चाकू के अलावा किसी और चीज से भी हल्के से दबा सकते हैं.
जब लहसुन दब जाएगा तो इसके छिलके खुद-ब-खुद निकल जाएंगे. बस आपको उसे उठाकर छिलकों को हटाना है.
इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है. इसे देख कर ऐसा लग रहा है मानो पलक झपकते ही लहसुन छिल जाएगी.

किसी बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लेकर उसमें लहसुन की कलियां डाल दें. अब इसमें लहसुन की कलियों को अगले 10 मिनट के लिए छोड़ दें. छिलका थोड़ा साफ हो जाए तो फिर हाथों से रगड़ें, इस तरह बहुत ही  आसानी से आप लहसुन का छिलका निकाल पाएंगे.ये लहसुन छीलने का सबसे आसान और सिंपल तरीका है, जिसमें बहुत कम मेहनत और समय लगता है. आप बेलन से जिस तरह रोटी बेलते हैं उसी तरह से लहसुन को भी बेल लें. इससे छिलके खुद-ब-खुद खुल जाएंगे. इसके बाद आप आसानी से लहसुन की कलियों को निकाल सकते हैं.

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjeev Kapoor (@sanjeevkapoor)

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *