पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात कईअहम मुद्दों पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने महीने के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के द्वारा कई अहम मुद्दों पर…
1 Min Read 0 140

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने महीने के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के द्वारा कई अहम मुद्दों पर भारत के नागरिको से बात करेंगे.पीएम मोदी के मन की बात ये 78वां कार्यक्रम है. ऐसे उम्‍मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना की लड़ाई क को जितने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर बात करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है. पिछले मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने बोले की भारत दूसरे देशों के दबाव में नहीं, अपने संकल्प से चलता है. उन्‍होंने कहा, भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समझौता नहीं करता. जब हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ती हैं, तो हमें लगता है कि हां, हम सही रास्ते पर हैं.

वही पीएम मोदी ने शनिवार को एक पुराने मन की बात कार्यक्रम को शेयर किया था, जिसमें नशीली दवओं के दुरुपयोग और तस्‍करी के खिलाफ देश में चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी गई थी. पीएम मोदी ने लिखा, ‘आइए, हम सब मिलकर नशे को लेकर सही जानकारी साझा करने और नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराएं. उन्‍होंने कहा कि नशा ना तो अच्छी चीज है और ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *