मिस्त्र – दुनिया के सबसे लंबे आदमी और सबसे छोटी महिला को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुलाया गया था

मिस्त्र में पिरामिड देखने के लिए लोग , दूर-दूर से आते है। लेकिन कुछ समय पूर्व यहां लोग दुनिया के…
1 Min Read 0 90

मिस्त्र में पिरामिड देखने के लिए लोग , दूर-दूर से आते है। लेकिन कुछ समय पूर्व यहां लोग दुनिया के सबसे लंबे आदमी और सबसे छोटी महिला को देखने उमड़ पड़े। दुनिया का सबसे लम्बा व्यक्ति,तुर्की के रहने वाले सुल्तान कोसिन की लंबाई 8 फीट 9 इंच है और भारत की ज्योति अमगे की लंबाई 2 फीट 6 इंच है। वे दोनों यहां पर एक विशेष फोटोशूट के लिए आए थे।

दोनों को मिस्त्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुलाया गया था। 36 वर्षीय कोसिन और 25 वर्षीय ज्योति ने यहां एक साथ फोटोशूट करवाया। इस फोटो को अभी तक हजारों लोगों ने री-ट्वीट किया है। सुल्तान कोसिन तुर्किश किसान है। उनके नाम 2009 में सबसे लंबे आदमी होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं सबसे छोटी कद की महिला के रूप में ज्योति अमगे के नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड दर्ज है।

सुल्तान को पिट्यूटरी जाइंट्स नामक बीमारी है जिसमें दिमाग में ग्रोथ हॉर्मोन बढ़ जाते है। वहीं नागपुर की रहने वाली ज्योति को बचपन से बौनेपन की बीमारी थी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *