जम्मू के नौशेरा में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला की झोपड़ी से करीब 2,60,000 रुपये मिले हैं.
रोड के बाजु में फटे-कटे तिरपाल और कुछ लकडिय़ों से बनी छोटी सी झोंपड़ी में लगभग 30 साल से रह रही थी इस 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को प्रशासन ने जब वहां से हटाकर वृद्ध आश्रम पहुंचा दिया एवं झोंपड़ी को हटाया, झोंपड़ी के हटने पर , अंदर नोटों की गड्डियां देखकर सभी हैरान रह गए.
जानकारी के अनुसार, राजौरी जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों रोडो पर रहने वाले बेसहारा लोगों को सहारा देने का अभियान चला रखा है. इसमें ऐसे लोगों को शेलटर होम व वृद्ध आश्रम पहुंचाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार देर शाम वृद्ध आश्रम राजौरी से कुछ लोग आए और इस बुजुर्ग महिला को भी अपने साथ ले गए.
वार्ड पार्षद ने बताया, ”वे 30 साल से यहां रह रही थीं. कल टीम आकर उनको वृद्धाश्रम ले गई. नगर पालिका की टीम को घर के कचरे में लिफाफों में नोट मिलने लगे.”
कर्मचारियों ने जब झोंपड़ी की सफाई की पैसे से भरा डब्बा मिला. इसके बाद बिस्तर के नीचे से भी पैसे मिले, जो छोटे-छोटे लिफाफों में बांधकर रखे गए थे.