पश्चिम बंगाल – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन हो गया. असीम कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी…
1 Min Read 0 47

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन हो गया. असीम कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मौत की वजह कोरोना वायरस बताई जा रही है. शनिवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली.

परिजनों ने अनुसार वे कालीघाट में ‘कालीदा’ के नाम से लोकप्रिय असीम बनर्जी ने मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली. हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और तभी से अस्पताल में भर्ती थे.
मेडिका अस्पताल के चेयरमेन डॉ. आलोक रॉय ने बताया,’सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का आज सुबह अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उनका इलाज चल रहा था।’

सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी के निधन के बाद उनके घर में गम का माहौल है. हॉस्पिटल से शव मिलने के बाद कोविड गाइडलाइंस के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *